
आप द्वारा बिजली संकट, महंगी दरों व स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ प्रदर्शन*।

GRNews Network Brodcast cente editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उद्योग, व्यापार, खेती और विद्यार्थियों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रदेशवासियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
कार्यक्रम में घनश्याम पांडे, रेखा जायसवाल, सरोज शर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, रमेश कुमार पटेल, प्रमोद श्रीवास्तव, रोशन बरनवाल, मोहम्मद आकिब खान, अभिषेक सिंह, कांता प्रसाद, मुकेश कुमार, छेदीलाल श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, नितेश कुमार मिश्रा, सतीश पटेल, अनिल कुमार मौर्या, विवेक गुप्ता, शाहनवाज खान, मोहम्मद कुड्डूस, राहुल द्विवेदी, निलेश कुमार सिंह, डॉक्टर दुर्गेश पटेल, जय किशन, मंजू पटेल, शिवकुमारी, रमेश कुमार पटेल, कृष्ण यादव, राकेश रंजन, राजेश कुमार वर्मा, अखिलेश पांडे, रामसूरत पाल, रविंद्र सिंह आदि थे।







