♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*कुसुम तिवारी के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व्यक्त की शोक संवेदना

GRNews Network & Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। पत्रकार शिवप्रताप तिवारी भोलू की दादी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुसुम तिवारी की सासु माँ आरती तिवारी उम्र 90 वर्ष पत्नी स्व0 सिद्धान्त तिवारी का निधन सोमवार 1 जून को हो गया। जिससे पत्रकार जगत के साथ ही कांग्रेस पार्टी मर्माहत है। निधन के खबर की जानकारी प्राप्त होते ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को कुसुम तिवारी के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और आरती तिवारी को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।

इसकी जानकारी देते हुए शिवप्रताप ने बताया कि मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व0 सिद्धान्त तिवारी के चार पुत्र है सबसे बड़े अरविन्द तिवारी जो हनुमार मंदिर के पुजारी है दूसरे पुत्र मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व. अनिल तिवारी थे जिनका निधन पहले हो चुका है। तीसरे नम्बर के संजय तिवारी गुडडू व चौथे नम्बर के अजय कुमार तिवारी सिविल बार संघ गाजीपुर के अधिवक्ता है। आरती तिवारी को मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अजय तिवारी ने दी। इस दौरान अजय राय के साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन, जिलाध्यक्ष सुनील राम, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, अजय श्रीवास्तव, मनीष राय, अवधेश साहू, सुनील साहू, अनुराग पांडेय, वेरोनिका नाथ, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, आशुतोष गुप्ता, सैयद इब्रत, महबूब निशा, नगीना पांडेय, बटुक नारायण मिश्रा, वैभव नाथ सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]