♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जन समस्याओं के अतिरिक्त निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस तहसीलों में संबंधित तहसीलों के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न,कुल 576 शिकायती पत्रों में 58 का निस्तारण मौके पर**

*GRNews Network &Broadcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 06 जून, 2026 (सू0वि0) – जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसीलों मे संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 576 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  58 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 126 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 39 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 69 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 118 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 08 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में   105 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 16  का मौके पर निस्तारण किया गया।

समस्त उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर तहसीलदार एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

………………………………….

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]