♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिला पीड़ित परिजनों से*,*। *बोले श्री प्रकाश केसरी=जिले के सभी व्यवसाई साथ हैं, जरूरत पड़ने पर पीछे हटने वाले नहीं है=*

**GRNews Network& Brodcast centre*editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 1 जून 2026जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजी) की जिला कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू केसरी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बिंदु होटल के मालिक आलोक राय जी से उनके पुत्र विनीत राय के निर्मम हत्या के उपरान्त दुःख प्रगट करने आज उनके निवास अष्टभुजी कॉलोनी पहुंचा, जिलाध्यक्ष गुड्डू केशरी ने उनको भरोसा देते हुए कहा की गाजीपुर का सभी ट्रेड के लोग आपके साथ है और जरूरत पड़ने पर पीछे हटने वाले नहीं हैं जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा की प्रशासन यदि शीघ्र कोई गिरफ्तारी नहीं करता है तो व्यापार मंडल सभी संगठन को साथ लेकर के जिला प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगा, ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री रमेश यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन यदि समय रहते हुए इन गिरोहों पर अंकुश लगाता तो आज यह हादसा नहीं होता, फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर केसरी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश हो गया है और यहां के कुछ अधिकारी भ्रष्ट हो गए हैं जिन पर लगाम लगाया जाना बहुत जरूरी है उनकी जांच होकर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, राइस मिल एसोसिएशन के श्रवण कुमार सिंह सिप्पू ने कहा कि भाजपा सरकार में इस तरह की घटना होना निन्दनीय हैं और सरकार की जीरो टोलरेंस पर तमाचा है इसकी मॉनिटरिंग स्वयं योगी जी को करते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष अतीक अहमद राइनी ने कहा की ऐसे कु कृत्य करने वाले अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है मिलने संवेदना प्रगट करने वालों में नगर महामंत्री आकाशदीप, राजेश गुप्ता विक्की गाजी,जिला उपाध्यक्ष कमरू जमा अंसारी, मैनुद्दीन भाई, अरुण कुमार जायसवाल आदि रहे,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]