
गाजीपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारिता शिखर सम्मान से भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय को किया सम्मानित*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को शहर के होटल द ग्रेंड पैलेस में पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के प्रसिद्ध पत्रकार भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें जबकि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय एवं सदर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि राजदेव ने शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल और ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलन से किया। जिसके बाद गाजीपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल, देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय समेत सभी विशिष्ट अतिथियो को पुष्प गुच्छ प्रदान कर माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिसके बाद प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्था के तीन वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियो एवं आगामी कार्यक्रमो के बारे में जानकारी दी। समारोह के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल और प्रेस क्लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह व मनीष मिश्रा एवं अध्यक्ष शिवकुमार ने देश के नामचीन पत्रकार उपेंद्र राय को प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार शिखर सम्मान और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।








