
ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव : लोकेश कुमार* *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया ‘ग्रामीण पत्रकारिता दिवस’, वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित*

GRNews Network Broadcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि बुधवार को पूरे प्रदेश में “ग्रामीण पत्रकारिता दिवस” के रूप में मनाई गई। इसी क्रम में जिला इकाई गाजीपुर की ओर से टेढ़ी बाजार स्थित शगुन पैराडाइज परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मा न समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
समारोह में गाजीपुर सदर के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश अरुण, मुहम्मदाबाद के आनंद कुमार त्रिपाठी तथा गोपाल सिंह यादव को “स्व. बालेश्वर लाल पत्रकारिता सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता समाज की जमीनी सच्चाइयों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए उन्होंने पत्रकारों से एकजुट रहकर निष्पक्ष एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री राजेश चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार अनेक चुनौतियों के बीच रहकर समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों को संगठित कर जो आंदोलन शुरू किया था, वह आज पूरे प्रदेश में मजबूत स्वरूप ले चुका है।
उधर, कासिमाबाद तहसील इकाई की ओर से तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि तथा तहसीलदार कौशल चौरसिया ने स्व. बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने स्वयं पत्रकारिता की है और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे निस्संकोच उनसे मिल सकते हैं।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रविन्द्र श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राजेश चौरसिया, जिला संगठन मंत्री राहुल सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, रमेश यादव, बृजेश प्रसाद, कृष्णानंद राय, धर्मेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, संतोष गुप्ता, रहबर रजा खां, मुन्ना यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश चौरसिया ने किया।






