ग्रामीण पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित* *शगुन पैराडाइज में आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि 27 मई बुधवार को पूरे प्रदेश में “ग्रामीण पत्रकारिता दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। इसी क्रम में गाजीपुर जिला इकाई द्वारा टेढ़ी बाजार स्थित लकड़ी टाल के पास शगुन पैराडाइज में दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में स्वर्गीय बालेश्वर लाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को “स्व. बालेश्वर लाल पत्रकारिता सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारियों सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने, पत्रकारों की भूमिका और सामाजिक दायित्वों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संगठन की सभी तहसील इकाइयों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में गरिमामय ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी रहेगी।
जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों से समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।






