
राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की मासिक बैठक संपन्न रिर्पोट अभिषेक*मधुकर।

GRNewsNetwork Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava, गाजीपुर। 25 मई 2026 को गाजीपुर स्थित राष्ट्रीय पत्रकार परिषद कार्यालय पर मासिक बैठक गत दिवस सम्पन्न हुई। बैठक जिला अध्यक्ष की अनुपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला महासचिव रामप्रवेश शर्मा, प्रवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री गगन सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में तहसील अध्यक्ष जखनिया रुदल सिंह, तहसील अध्यक्ष मोहम्मदाबाद तौकीर खान, रेवतीपुर ब्लॉक अध्यक्ष नेहा यादव,संतोष पाठक, अश्वनी कुमार मौर्या, सत्यप्रकाश तिवारी, मनीष कुमार तथा अंकित दुबे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मोहम्दाबाद ब्लॉक से अध्यक्ष बनाए गए मनीष रॉय इसी के साथ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान को सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। संगठन को गांव एवं तहसील स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान और सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।








