
*जन चौपाल में बोले जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला=कैंप के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100% गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए *जिलाधिकारी ने सीधा संवाद किया ग्रामीणों से

* GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 18 जून, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में विकासखंड जखनिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर कला परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियओ जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचानाए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को पूरा तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण किया जाय। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100 प्रतिशत तक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने सम्बन्धित को निर्देशि दिया कि भूमि विवाद की जिनती भी समस्या है उसे रजिस्टर बनाकर नोट किया जाय। योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला एवं अन्य योजनाओं का अभियान चलाकर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाय। नये पंचायत भवन, बारात घर एवं अंत्येष्टि स्थल की बारे में जानकारी ली कि अबतक निर्माण में जो भी कठिनाइयॉ आ रही उसे तत्काल निस्तारण कराकर पूरा किया जाय। चौपाल के दौरान मगई नदी में चेक डैम का निर्माण एवं अमृत सरोवर का सुंदरीकरण, विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम,लाइब्रेरी की स्थापना और मरम्मत कार्य, सड़क सुदृढ़ीकरण चौजा पुल से करंजी भुड़कुडा तक सडत्रक का चौड़ीकरण कार्य निर्माण में प्रगति लाने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव स्तर पर नियमित रूप से भ्रमण कर जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा विकास कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, परियोजना निदेशक, दीनदयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, डी0सी0मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
…………………………….







