
**जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक संपन्न* **उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने दिया उर्वरक कंपनियों को निर्देश**

GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 30 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में सम्पन्न हुयी। बैठक में आगामी खरीफ से सीजन में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसानों को उनकी जोत के अनुसार ही उर्वरक की आपूर्ति करें। खरीफ सीजन में लगभग दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसलों की खेती की जाती है जिसकी दृष्टिगत जनपद में नाइट्रोजन और फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी उर्वरक कंपनियों जैसे इफको कृभको मैट्रिक्स आदि सभी कंपनियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति होनी चाहिए और सभी उर्वरक पास के माध्यम से ही वितरित होना चाहिए जिलाधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया कि नैनो उर्वरक और नैनो डीएपी के प्रयोग से आपकी खेती की लागत कम हो सकती है मिट्टी का स्वास्थ्य अच्छा होगा अतः इसका प्रयोग अवश्य करें। बिहार राज्य से लगे विकासखंड जैसे जमानिया रेवतीपुर भदौरा मोहम्मदाबाद भांवरकोल क्षेत्र में सघन मॉनिटरिंग की जाए किसी भी दशा में कालाबाजारी ओवर रेटिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उप कृषि निदेशक विजय कुमार, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
………………………………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








