♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन; मुख्य अतिथि पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी ने ली परेड की सलामी।

GRNews Network Brodcast centre  editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर 26 अप्रैल 2026* को रिजर्व पुलिस लाइन, गाजीपुर परेड ग्राउण्ड में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर *कुल 24 टोली के 690 रिक्रूट आरक्षियों* ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि श्री पीयूष मोर्डिया (आई.पी.एस.), अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन* ,वाराणसी महोदय रहे एवं *विशेष अतिथि श्री अनुपम शुक्ला (आई0ए0एस0) जिलाधिकारी गाजीपुर* महोदय रहे ।

 

* *समारोह का मुख्य विवरण:*

* कार्यक्रम का शुभारंभ *प्रातः 08:00 बजे* परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक गाजीपुर *डॉ0 ईरज राजा (आई.पी.एस.)* के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की ।

 

* *मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन एवं सजीव प्रसारण:*

* समारोह के दौरान *माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी* के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।

 

* *प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान:*

* पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी गाजीपुर महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

* *पुरस्कृत/सम्मान समरोह का संक्षिप्त विवरण-*

* 1.का0 चन्द्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान)

* 2.परेड कमाण्डर-प्रथम का0 चन्द्र प्रकाश मणि त्रिपाठी

* 3.परेड कमाण्डर-द्वितीय अनूप चौहान

* 4.परेड कमाण्डर-तृतीय संदीप दूबे

* 5.का0 प्रशांत सिंह इनडोर सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान ।

* 6. का0 अविनाश कुमार आउटडोर सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान ।

* *पद एवं गोपनीयता की शपथ:*

* समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।

* पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने *मुख्य अतिथि,एवं विशेष अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर* उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री शुभम वर्मा (पी.पी.एस.) की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]