
*राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज (GGIC) महुआबाग, गाजीपुर में “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत ‘मेगा इवेंट/सम्मान समारोह’सम्पन्न

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
* गाजीपुर।शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 कोजिलाधिकारी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर* के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर की मौजूदगी में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज (GGIC) महुआबाग, गाजीपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
* कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, सामाजिक सेवा, कौशल विकास, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 जैसी उपयोगी सेवाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ प्रमुख बिन्दुओ पर चर्चा की गयी-
* *सुरक्षा और सम्मान पर ज़ोर-* जनप्रतिनिधियों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि ‘मिशन शक्ति’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति अपनाने और अपराधियों से सख्ती से निपटने की बात कही है।
* *महिला-नेतृत्व विकास (Women-led Development):* यह मिशन सरकार की “महिला-नेतृत्व विकास” की प्रतिबद्धता को साकार करने का प्रयास है, जहाँ महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में समान भागीदार बनाया जा रहा है।
* *जागरूकता और जन-सहभागिता-* उन्होंने इस अभियान में जन-जागरूकता और अधिकतम जन-सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया है, जिसके तहत महिला रैलियां, कार्यशालाएँ और ग्राम पंचायत/वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
* *समग्र दृष्टिकोण-* इस पहल को महिला के जीवन चक्र के विभिन्न चरणों (life-cycle continuum) को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें ‘संबल’ (सुरक्षा के लिए) और ‘सामर्थ्य’ (सशक्तिकरण के लिए) जैसे दो उप-योजनाएं शामिल हैं।संस्थागत सहायता- जनप्रतिनिधियों ने वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन (WHL), एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन जैसी संस्थागत व्यवस्थाओं की स्थापना को महत्वपूर्ण बताया है, जो पीड़ित महिलाओं को एकीकृत सहायता प्रदान करते हैं।
* कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न विषयों पर जानकारी भी दी गई। साथ ही, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
* मिशन शक्ति को समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। इस अभियान की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा का वातावरण तैयार करना सभी का कर्तव्य है। साथ ही विषम परिस्थिति में पुलिस द्वारा किये सहयोग के सम्बन्ध में अनुभव व सुझाव शेयर किया – *अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 राकेश कुमार मिश्र*
* महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि आप कहीं भी छेड़छाड़ या अपराध होता देखें, तो तुरंत रिपोर्ट करें। एक जिम्मेदार नागरिक बनें। हम सभी महिलाओं से आग्रह करते हैं कि वे अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक हों । जानकारी ही सबसे बड़ा आत्मरक्षा का हथियार है। – *क्षेत्राधिकारी नगर, श्री शेखर सेंगर*
* इस अवसर पर अपर पुलिस नगर, डॉ0 राकेश कुमार मिश्र के साथ, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शेखर सेंगर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी, प्रभारी वन स्टॉप सेंटर, CWC टीम के सदस्य, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष महिला थाना, प्रभारी महिला चिकित्सालय गाजीपुर, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज (GGIC) महुआबाग, शिक्षक गण, व्यापार मंडल के सदस्य, महिला उद्यमी व अन्य अधि/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








