
ब्लॉक प्रमुख के चाचा नंदकिशोर सिंह का निधन, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार*।

अभिषेक मधुकर ब्यूरो गाज़ीपुर GRNews Network Brodcast center
गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के चाचा नंदकिशोर सिंह का निधन हो गया। वे पिछले 4-5 दिनों से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
नंदकिशोर सिंह मूल रूप से बद्दूपुर गांव के निवासी थे और बैंगलोर में उनका अपना व्यवसाय स्थापित था। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
मृत्यु के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बद्दूपुर लाया गया, जहां परिजनों व ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि सर अर्पित की। इसके बाद मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को गाजीपुर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,सदर विधायक जय किशुन शाहू, अरुण सिंह( नेता )व बीजेपी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।







