
*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 21 22 मार्च की तैयारी हेतु बैठक में विचार विमर्श*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
जखनिया गाज़ीपुर। जखनिया विधानसभा के जखनिया मंडल प्रथम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 21-22मार्च को आदित्य मैरेज हाल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जखनिया मंडल प्रथम की संचालन टोली और व्यवस्था टोली के साथ बैठक कर कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए विस्तार से चर्चा किया। उक्त अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण, संगठनात्मक अनुशासन, और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए आयोजित एक देशव्यापी प्रशिक्षण अभियान है। यह महाअभियान बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष और इस वर्ग के प्रमुख प्रमोद वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यपद्धति से परिचित कराना है। इस प्रशिक्षण का सिद्धांत पंडित दीनदयाल जी के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। पार्टी को संगठनात्मक सुदृढ़ता बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का सर्वांगीण विकास करना है। प्रमोद वर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक विचार और एक लक्ष्य के साथ काम करते हैं। अनुशासन भाजपा की कार्य पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसी अनुशासन से संगठन अपने लक्ष्य प्राप्त करता है। इस मौके पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग संचालन समिति के नियंत्रक राजेश राजभर, सह नियंत्रक प्रशांत सिंह, कार्यक्रम प्रमुख इंद्रदेव कुशवाहा, व्यवस्था प्रमुख विपिन कुमार सिंह, मंडल प्रशिक्षक टोली के सर्वानंद सिंह झुंन्ना, सभागार व्यवस्था प्रमुख अटल सिंह, दयाशंकर सिंह, पंकज सिंहा, पीयूष कुमार सिंह, उमाशंकर यादव, रामाश्रय पांडेय, नलनिश सिंह, अशोक गुप्ता, अवधेश यति सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

















