♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डा० कमल टावरी का गाजीपुर आगमन 15 मार्च को**

GRNews Network & Brodcast editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। आगामी 15 मार्च 2026 को बलियां से गाजीपुर डा० कमल टावरी का आगमन 3.00 बजे सायं मिशन जामवन्त से हनुमान जी के मुख्यालय सिद्धेश्वर नगर, तुलसी सागर (लंका) शहर गाजीपुर पर हो रहा है। सूच्य है कि डा० टावरी 1975-76 में गाजीपुर के जिलाधिकारी पद पर कार्य कर चुके है। डा० टावरी सचिव, भारत सरकार के पद से अवकाश प्राप्ति के बाद आज तक निरन्तर पूरे भारत वर्ष का भ्रमण करके गैर सरकारी, असरकारी, स्वाभिमानी, समग्र विकास कार्यक्रमों को युद्ध स्तर पर संचालित कराके समृद्धिशाली ग्रामीण विकास को गति देते हुए भारत को विकसित और समृद्धिशाली बनाने के लिए प्रण-प्राण से जुडे हैं।
30-35 वर्ष पूर्व गाजीपुर से ही इन्होंने मिशन जामवन्त से “हनुमान जी” की शुरूआत की। इसमें ग्राम/क्षेत्र/शहर में रह रहे अवकाश प्राप्त कर्मियों, विशेषज्ञो और जुझारू
महिलाओं को ससम्मान संगठित कराके ‘जामवन्त जी ‘की भूमिका में ग्राम/क्षेत्र/शहरों में रह रहे युवाओ, बेरोजगारों और कुछ कर गुजरने वाली महिलाओं को देखा’ देखी पूण्य’ के तर्ज पर अत्याधुनिक वैज्ञानिक जैविक खेती, औषधीय खेती, बागवानी, पशुपालन आदि में नियोजित कराके स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के माध्यम से समृद्धिशाली भारत निर्माण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने मुझे राष्ट्रीय संयोजक बनाकर पूरे प्रदेश और देश स्तर पर कार्यक्रमो का संचालित हो रहा है।
इनके आगमन पर जिले भरके जागरूक प्रबुद्धजनों, विशेषज्ञो, उत्प्रेरक महिलाओं और पत्रकारों- समाजसेवियों की गोष्ठी दिनांक 15मार्च 2026 को सायं 3बजे से 6 बजे तक मुख्यालय पर आयोजित है। संयोजक सूर्य कुमार सिंह और जिला संयोजक “मिशन जामवन्त से हनुमान जी ‘डा० विजय नरायन तिवारी ने सभी प्रबुद्धजनों/समाजसेवियों/सम्पादको विशेषज्ञो पत्रकारों की ससमय उपस्थिति का सादर अनुरोध किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]