
डीएम एसपी ने किया EVM गोदाम का मासिक निरीक्षण**

GR News Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 28 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर अविनाश कुमार द्वारा आज दिनांक 28 फरवरी, 2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, अभिलेख संधारण तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहन अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने गोदाम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा प्रवेश रजिस्टर का भी परीक्षण किया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज रजा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) विपिन कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
……………………………………

















