
*स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में, मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।28.02.2026 को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ शानदार समापन हुआ । इस मुकाबले में गाजीपुर के जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।
मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए । पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा: “शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल बेहद जरूरी हैं । ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं और उन्हें भटकाव से बचाते हैं
इस अवसर पर गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल प्रेमी और भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















