♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सरकार की प्राथमिकता गरीबों और वंचितों के जीवन में सुधार लाना है ===राज्यपाल*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 27 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मा0 राज्यपाल उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम  सम्पन्न हुआ। मा0 राज्यपाल महोदया के जनपद भ्रमण  कार्यकम स्थल  पुलिस लाईन सभागार एवं परिसर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे दिव्यांग बच्चो से संवाद कार्यक्रम के साथ दिव्यांग बच्चो मे व्हीलचेयर एवं अन्य उपकरण के साथ रिफ्रेसमंेट आदि का वितरित किया गया। तत्पश्चात मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा विवेकाधीन कोश से सेवा कार्य हेतु समर्पित बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा परिसर मे ही स्टाल के माध्यम से विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरान्त पुलिस लाईन सभागार मे विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री वितरण किया गया।
मा0 राज्यपाल महोदया ने आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को पुलिस लाईन सभागार मे पूर्वान्ह 10 बजे अपने निर्धारित समय से पहुचकर विभिन्न कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। भ्रमण के दौरान उन्होने दिव्यांग बच्चो से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली    तथा दिव्यांगजनों को वहीलचेयर एवं अन्य उपकरण आदि का वितरित किया। जिससे उन्हें अपने जीवन में सुविधा हो सके। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चो द्वारा ‘‘तारे जमीन पर‘‘ गीत पर भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी।  मा0 राज्यपाल महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों और वंचितों के जीवन में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। राज्यपाल महोदया ने बच्चों से उनकी शिक्षा, रुचियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकती। दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस लाईन परिसर मे विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल मे माध्यम से प्रदर्शनी लगायी गयी थी जिसका मा0 राज्यपाल महोदया ने अवलोकन कर जानकार ली गयी।
तत्पश्चात मा0 राज्यपाल महोदया पुलिस लाईन सभागार मे विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री का वितरण किया । जिसमे 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो को प्री-स्कूल किट का वितरण, पोषण अभियान के अन्तर्गत 10 पोषण पोटली का वितरण, 100 आयुमान कार्ड का वितरण, स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 300 लाभार्थियो को घरौनी का वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 200 लाभार्थियों को चाभी का वितरण, 100 कृषको को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, 150 पी एम सूर्य योजना के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण, 100 जीरो पावर्टी के अन्तर्गत अन्त्योदय नवीन राशन कार्ड का वितरण, श्रम विभाग द्वारा संचालित 225 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण,  मुख्यमत्री युवा उद्यमी अभियान के 250 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण किया गयां । इस दौरान सभागार मे बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यकम मे आंगनबाड़ी  बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ  दीं गयी जिनकी राज्यपाल महोदया ने सराहना करते हुए बच्चो को फलो की टोकरी एंव चॉकलेट का वितरण किया । इस दौरान महिला महाविद्यालय के छात्राओ द्वारा महिला सुरक्षा पर सम्बोधन  एवं शिक्षा पर सरकारी संस्थाओ की भुमिका पर अपने विचार व्यक्त किये गये।
कार्यक्रम मे मा0 राज्य सभा सांसद डा0 संगीता बलवन्त ने मा0 राज्यपाल महोदया का स्वागत वन्दन करते हुए  कहा कि आपका जनपद गाजीपुर में आना महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है आपने अपने जीवन में प्रारम्भ से ही विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए अपने देश और समाज की सेवा की है वो सभी के लिए बहुत ही प्रेरणा और शिख है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मा0 राज्यपाल महोदया का  हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि आप मा0 महोदया के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, दिव्यांगजनों के कल्याण तथा समाज के वंचित वर्गो के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टि को निरंतर नई दिशा मिली है। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, बच्चो के सर्वार्गीण विकास तथा दिव्यांगजनों के सम्मानजनक जीवन के लिये आपके मार्गदर्शन और करूणामय दृष्टिकोण ने हम सभी को प्रेरित किया है। विशेष रूप से टी0बी0 रोगियों के प्रति आपकी मानवीय संवेदना, नियमित समीक्षा पोषण में सहयोग, उपचार की निरंतरता तथा टी0बी0 मुक्त समाज की दिशा में दिये गये आपके स्पष्ट दिशा निर्देश जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त प्रेरणा है। आपके प्रयासो से टी0बी0 रोगियों को न केवल चिकित्सकीय उपचार बल्कि समाजिक सम्मान और आत्मबल भी प्राप्त हो रहा है। मा0 महोदया आज इस अवसर पर प्रशासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्क्षय सरिता अग्रवाल,  पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, सिद्धार्थ राय, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]