
विद्यालय प्रधानाचार्य की मिलीभगत से दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाले अभियुक्त व प्रधानाचार्य को स्पेशल टास्क फोर्स वाराणसी व थाना दुल्लहपुर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार*।

*GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष दुल्लहपुर व स्पेशल टास्क फोर्स प्रभारी वाराणसी मय टीम द्वारा विश्वसनीय सूत्रों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर यूपी बोर्ड की परिषदीय परीक्षा के परीक्षा केन्द्र बाबा भगेलू दास इण्टर कालेज करुई बहलोलपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर में प्रधानाचार्य विन्ध्यांचल सिंह यादव के देख रेख व मिलीभगत कर बायोमैट्रिक जाँच न कराकर परीक्षार्थी शुभम यादव पुत्र रविन्द्र यादव जिसका अनुक्रमांक 1262105831 के स्थान पर अभियुक्त शिवम यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम कन्धेरी थाना सराय लखंशी जनपद मऊ द्वारा परीक्षा दिलाई जा रही थी । जिसमें टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके से शिवम यादव उम्र 20 वर्ष व विध्याचंल यादव(स्कूल प्रिंसीपल) उम्र 58 वर्ष को 01 किता बोर्ड की कापी व 01 किता ओएमआर व 01 किता रजिस्ट्रेशन पत्र व 01 किता प्रवेश पत्र 01 किता आधार कार्ड के साथ 02 नफर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 28/26 धारा 319(2) बीएनएस व 7/13(3)/8/9/13(4) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों का नाम व पता -*
1.शिवम यादव पुत्र स्व0 महेन्द्र यादव ग्राम कन्धोरी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 20 वर्ष
2.विध्याचंल यादव (स्कूल प्रधानाचार्य) पुत्र कालिका प्रसाद यादव ग्राम करुई बहलोलपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र 58 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक* – बाबा भगेलू दास इण्टर कालेज करुई बहलोलपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर दिनाकं 23.02.2026
*बरामदगी का विवरण-* 01 किता बोर्ड की कापी व 01 किता ओएमआर व 01 किता रजिस्ट्रेशन पत्र व 01 किता प्रवेश पत्र 01 किता आधार कार्ड
*पंजीकृत अभियोग का विवरण* –
मु0अ0स0 28/2026 धारा 319(2) बीएनएस व 7,13(3),8,13(4) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा निवारण अधि0 थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम -*
1. निरीक्षक श्री अनिल कुमार प्रभारी स्पेशल टास्क फोर्स प्रभारी वाराणसी जोन
2. थानाध्यक्ष दुल्लहपुर मय हमराह थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















