♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रगति शील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर का शपथ ग्रहण व परिचय पत्र वितरण समारोह संपन्न*,*अभिषेक* *अध्यक्ष,वसीम रजा बने महासचिव*

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 22 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिला पंचायत सभागार में रविवार को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक और जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जहाँ पत्रकारों के हितों और सुरक्षा पर गंभीर चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी की घोषणा समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष और वसीम रज़ा को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदीप शर्मा को सह सचिव,इसके साथ ही अनिल कुमार व शिवेश कुमार पाण्डेय पंकज को उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और सुनील गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक के रूप में शपथ दिलाई गई। जिला कार्यकारिणी में प्रभाकर सिंह, सुनील सिंह को शपथ दिलाकर परिचय पत्र वितरित किए गए। दिग्गजों का संबोधन में यशवन्त सिंह (एडिटर इन चीफ़, भड़ास मीडिया)रू मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और जनपद के पत्रकारों का मार्गदर्शन करते हुए निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान किया।
सरिता अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद)रू उन्होंने कहा कि पत्रकार जहाँ कमियों को उजागर करते हैं, वहीं उन्हें विकास कार्यों को भी सकारात्मक लेखनी से प्रोत्साहित करना चाहिए। राजकुमार सिंह (अध्यक्ष, क्षत्रिय युवा महासभा)रू उन्होंने पत्रकारों के जोखिम भरे काम को देखते हुए सरकार से उनके लिए मानदेय और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। शशिकांत मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष)ने बलिया और गाज़ीपुर के पत्रकारों के बीच भाईचारे और एकजुटता पर बल दिया।
पत्रकार सुरक्षा और बीमा का संकल्प में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसोसिएशन जनपद के पत्रकारों के मान-सम्मान और हितों के लिए ष्सुरक्षा कवचष् की तरह कार्य करेगा। उन्होंने घोषणा की कि संगठन जल्द ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना लागू करने की दिशा में कार्य करेगा।
सम्मान और सांस्कृतिक छटा
कार्यक्रम में डॉ. डीपी सिंह ने गायकी के माध्यम से पत्रकार और चिकित्सकों के संबंधों को रेखांकित किया। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कुंवर वीरेंद्र सिंह, रक्तवीर शीर्षदीप, गायक राकेश कुमार और कुशल संचालक संजीव अरुण सहित सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने नई टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव अरुण ने किया और अंत में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंटू प्रधान , राजेश सिंह, सुधीर प्रधान, राजकुमार सिंह, विशाल चौरसिया, सुनील यादव, मोहन तिवारी, इकरार, आसिफ, कृपा शंकर सिंह, संजय सिंह ,इंद्र बहादुर सिंह विनीत कुमार दुबे, पवन मिश्रा, अनिल उपाध्याय, शशिकांत तिवारी, मुकेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सिंहासन सिंह यादव, फूलचंद सिंह , एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]