♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*हत्या कर गंगा में फेंका शव , आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार**

GRNews Network Brodcast centre……… editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर , 14 फरवरी 2026 ।

जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंकने की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सटीक विवेचना के चलते इस गंभीर अपराध का पर्दाफाश संभव हो सका ।

ज्ञात हो 11.02.2026 को वादी धर्मदेव सिंह यादव निवासी बारहबंगला, थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा अपने 34 वर्षीय पुत्र मनोहर सिंह यादव के अपहरण की सूचना दर्ज कराई गई थी । इस संबंध में मु0अ0सं0 92/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।

एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से मिला शव
विवेचना के दौरान एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से एक शव बरामद किया गया । उस शव कि शिनाख्त के बाद पुष्टि हुई कि शव मनोहर सिंह यादव का है ।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे को धारा 103(1) व 238 बीएनएस में तरमीम किया गया ।

भाई-बहन ने रची थी हत्या की साजिश……

पुलिस जांच में ग्राम मेदनीपुर, थाना सुहवल निवासी परीक्षित सिंह (26 वर्ष) व उसकी बहन दीपा सिंह (30 वर्ष) का नाम प्रकाश में आया। दोनों को 14.02.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त परीक्षित सिंह ने बताया कि मृतक मनोहर सिंह यादव उसकी बहन दीपा सिंह का कॉलेज समय का मित्र था । दीपा सिंह वर्तमान में एसबीआई बैंक, मऊ में कार्यरत है। लगभग एक वर्ष पूर्व मनोहर ने दीपा से 2.5 लाख रुपये उधार लिए थे , जिसके लिए उसने अपनी एफडी तोड़ी थी । आरोप है कि मनोहर पैसे लौटाने में टालमटोल कर रहा था और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता था ।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया । 09 फरवरी 2026 की रात मनोहर ने दीपा को रौजा तिराहे से घर छोड़ने के बहाने बुलाया। योजना के तहत उसे गंगा नदी रेलवे पुल के नीचे, सुहवल की ओर लाया गया, जहां पहले से मौजूद परीक्षित सिंह ने पैसों की बात को लेकर विवाद किया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों ने मिलकर मनोहर का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में फेंक दिया ।

इस वारदात को छिपाने के उद्देश्य से अभियुक्त ने पहले मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी तथा हेलमेट, चाबी और मोबाइल फोन पुल से नीचे नदी में फेंक दिए ।

आपराधिक इतिहास……..

हत्या अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 92/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत है ।

इस हत्या के खुल्लासे एवं हत्या आरोपियों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महेंद्र सिंह , गोराबाजार चौकी इंचार्ज शिवाकांत मिश्रा , म०का० शारदा पटेल , म०का० अनु श्रीवास्तव समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही और पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीँ पुलिस का इस बाबत कहना है कि अपराध चाहे जितना भी शातिराना तरीके से किया जाए, कानून के हाथ लंबे होते हैं और उन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]