♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दी इडेन स्कूल विदाई समारोह में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, मिस्टर फेयरवेल बने रूपेश पटेल को मिस्टर फेयरवेल और क्रिस्ती पटेल को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया

G R News Network Editor in Chief Ved Prakash Srivastava मिर्जापुर | दी इडेन स्कूल शर्मारोड के प्रांगण में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ‘यादें और विदाई’ के इस सफर में विद्यालय का माहौल तब भावुक हो उठा, जब जूनियर 11 के छात्रों ने अपने सीनियर साथियों को नम आँखों से विदा किया।कार्यक्रम का आगाज भारतीय परंपरा के साथ हुआ। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने प्रवेश द्वार पर ही सीनियर साथियों को तिलक लगाया और गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत कक्ष में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत मधुर स्वागत गान से हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सीनियर छात्रों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी गई। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।समारोह का मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर और मिस फेयरवेल’ का चयन रहा। अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व के दम पर रूपेश पटेल को ‘मिस्टर फेयरवेल’ और क्रिस्ती पटेल को ‘मिस फेयरवेल’ के खिताब से नवाजा गया।विद्यालय के डायरेक्टर आर.पी. सिंह और उप-प्रधानाचार्या शिवा सिंह ने छात्रों को जीवन के नए पड़ाव के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया। प्रबंधक प्रभा सिंह ने कहा की मेहनत और ईमानदारी ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। विद्यालय से प्राप्त संस्कारों को अपने जीवन में उतारें और देश का नाम रोशन करें।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पन्ना लाल यादव, संजय विश्वकर्मा, सुनील सिंह, यदुनन्दन यादव, अंजली श्रीवास्तव समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]