♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*विभिन्न ट्रेनों के जखनिया रेलवे स्टेशन ठहराव हेतु, रेल मंत्री रास सांसद संगीता बलवंत ,एवं महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को पत्र भेजा, जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद वर्मा ने**

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

स्थानीय जखनिया। जखनिया क्षेत्र के व्यापारी बंधु व आम जनता विगत कई वर्षों से जखनिया (JKN) स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और जखनिया स्टेशन के सुंदरीकरण की मांग अपने क्षेत्रीय सांसदों, पूर्वोत्तर रेल महाप्रबंधक गोरखपुर, मंडल प्रबन्धक वाराणसी को पत्रक देकर करती आ रही है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया की जखनिया पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अंतर्गत वाराणसी भटनी रेल खंड पर स्थित मध्य का स्टेशन है, यह स्टेशन कमाऊ स्टेशन है। इस क्षेत्र की लाइफ लाइन रेल है। यह क्षेत्र धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों से भरा हुआ है जहां 500 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भुड़कुड़ा मठ एवं सुप्रसिद्ध हथियाराम मठ स्थित है। यहां देश के कोने से काफी लोगों का आगमन होता है। देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जैसे लोगों का भी मठ पर दर्शन पूजन हेतु आते रहते हैं। इस क्षेत्र के लोग सुदूर के बड़े महानगरों में रोजगार हेतु आते जाते हैं, व्यापारियों का बड़ा वर्ग प्रतिदिन व्यापार हेतु लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद जाता रहता है। परंतु जखनिया स्टेशन पर प्रमुख मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने की वजह से व स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण यात्रियों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वर्मा ने कहा जखनिया स्टेशन पर 22539/ 22540 मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस, 19489/19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस, 01025/01026 व 01027/01028 दादर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 15003/15004 चौरी चौरा, 06529/06530, गोमती नगर बेंगलुरु स्पेशल और 18201/18202 नौतनवा दुर्ग सहित सभी ट्रेनों का ठहराव हो जाता तो लोगों को सुदूर महानगरों में आने-जाने में सुविधा हो जाती जिसकी मांग की बार की जा चुकी है। वर्मा ने कहा जखनिया स्टेशन पर पीपी शेल्टर बस नाम मात्र का है, जिससे गर्मी बरसात में यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। स्टेशन के प्लेटफार्म की संख्या तीन थी कंस्ट्रक्शन के काम के चलते दो नंबर प्लेटफार्म को तोड़ दिया गया उस प्लेटफार्म का पुनः निर्माण कर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई जाय, जखनिया स्टेशन को अमृत स्टेशन में सम्मिलित कर नवनिर्माण कराया जाए व सुंदर सर्कुलर एरिया व्यवस्थित बनाया जाय, रेलवे की की रोड जो दोनों रेल फाटकों को जोड़ती है और मेंन रोड से स्टेशन को जोड़ती है, जगह जगह टूट गयी है नव निर्माण कराया जाय। स्टेशन रेल रोड क्रॉसिंग फाटक संख्या 17 और 18 पर रेलवे ओवरब्रिज या अंडर पास बनाया जाए जिससे जाम वह भीड़ की समस्या का समाधान हो सके तथा यहां से वाराणसी मऊ आने जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुतायत है अभी तक जो ट्रेन चलती है उसमें यात्रियों की काफी भीड़ होती है। इसलिए इस रूट पर दो जोड़ी शटल ट्रेन सुबह 10:00 से रात्रि 8:00 बजे तक चलाया जाए जिससे यात्रियों को सुविधा हो सके। वर्मा ने कहा यह सारी मांगे कई बार की जा चुकी है जो जखनिया स्टेशन के लिए बहुत जरूरी है जिससे यहां के लोगों को यात्रा करने में सुगमता हो सके बर्माने रेल मंत्री केंद्रीय रेल मंत्री और रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर तथा गाजीपुर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत को यह पत्रक भेज चुके हैं और आज पत्र भेजकर व ट्विटर के माध्यम से जखनिया स्टेशन की सुविधाओं बढ़ाने की मांग किया हैं जिस पर रेल विभाग का ध्यान आकृष्ट हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]