
पत्रकारिता क्षेत्र में आनंद कुमार सिंह को मिला ‘जेम्स ऑगस्टस हिकी अचीवमेंट अवॉर्ड*’

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन (International Real Media Foundation) द्वारा स्वतंत्र पत्रकारिता, साहस और सत्य के मूल्यों को सशक्त करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की कड़ी में काशी का न्यूज के आनंद कुमार सिंह को प्रतिष्ठित “जेम्स ऑगस्टस हिकी अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पत्रकारिता के जनक माने जाने वाले जेम्स ऑगस्टस हिकी द्वारा स्थापित निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रिपोर्टिंग की परंपरा को आगे बढ़ाने में आनंद कुमार सिंह के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन एवं RMF News के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मान समारोह में फाउंडेशन के संस्थापक एचआरएच प्रिंस डॉ देशराज विक्रांत द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में आनंद कुमार सिंह द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक सरोकारों को उजागर करने की प्रतिबद्धता और सत्य के पक्ष में निर्भीक लेखनी की विशेष रूप से सराहना की गई। यह सम्मान 27 जनवरी 2026 को प्रदान किया गया, जो न केवल आनंद कुमार सिंह के लिए बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण है। मीडिया जगत के विभिन्न वर्गों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
















