
जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने सुनीं जनता की समस्याएं, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए निर्देश* *हर समस्या का होगा समाधान__ मुख्यमंत्री**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आये लोगों से भेंट की। उन्होंने फरियादियों की बात ध्यान से सुनी, उनके प्रार्थना पत्र को पढ़ा। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कहा, ‘घबराइए मत, समस्या का समाधान कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुर्सियों पर बैठे करीब 200 लोगों तक मुख्यमंत्री खुद चलकर पहुंचे। उन्होंने आत्मिय भाव से एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद का भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, सरकार भरपूर आर्थिक मदद देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुलारते हुए उन्हें स्कूल जाने व पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिष्ठान्न भी दिए।
गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा – सोमवार की रात गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गोशाला में सीएम योगी ने गोवंशों का नाम लेकर पुकारा। पास आने पर उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने पर एक मोर भी उनके पास आ जाता है। मुख्यमंत्री इस मोर को ‘पुंज’ नाम से पुकारते हैं। उन्होंने मोर पर भी अपना स्नेह लुटाया। अपने हाथों से रोटी के छोटे टुकड़े कर मोर को खिलाए

















