
भारतीय सेना के शौर्य,बलिदान और सम्मान को समर्पित रहा ऑपेरशन सिंदूर पर आधारित नाटक

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : सरैला रोड स्थित डीपीएस स्कूल में 77 वां गणतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर देश भक्ति में सभी को सराबोर कर दिया।ऑपेरशन सिंदूर पर आधारित भावनात्मक एवं प्रेरणादायक नाटक का मंचन छात्रों ने किया।यह नाटक भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य,बलिदान और सम्मान को समर्पित था।जिसने उपस्थित लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी।नाटक की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि से शुरू हुई और सेना के अदम्य साहस को दिखाती हुई खत्म हुई।नाटक के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि हमारी भारतीय सेना केवल सरहदों की रक्षा ही नहीं करती,बल्कि हर भारतीय की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगाकर सिंदूर की असली कीमत समझती है।नाटक में पात्र की भूमिका में छात्र छात्राओं ने मंच से ऐसा जीवंत मंचन किया जो रोंगटे खड़े कर देने वाले थे।अभिवावकों व अतिथियों ने तालियों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।इससे पूर्व मुख्य अतिथि फात्मा हॉस्पिटल के वरिष्ट सर्जन डॉ आरिफ नसीम ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्जवलित किया।विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानीत किया।
मुख्य अतिथि डॉ आरिफ नसीम ने कहा कि डीपीएस एक अग्रणी शिक्षण संस्थान है।इस ग्रामीण क्षेत्र में डीपीएस विद्यालय खोलना किसी चुनौती से कम नहीं है।लेकिन मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वाश है कि विद्यालय प्रबंधन का यह प्रयास क्षेत्र में शिक्षा जगत में एक अग्रणी भूमिका निभाएगा।बच्चों ने जो कार्यक्रम पेश किया वह भी बेहद अच्छा रहा।विशिष्ठ अतिथि शैल कुमारी रही।इस मौके पर मैनेजिंग हेड बृजेश जायसवाल,डायरेक्टर विशाल जायसवाल,काउंसलर अनुग्रह जायसवाल,समन्वयक अजित कुमार सिंह,हेड टीचर सलीम खां रहे,प्रियंका श्रीवास्तव,सूरज गुप्ता,प्रीति गुप्ता,प्रियंका शर्मा,सुभाष सिंह,सैफ अली खां आदि रहे।।संचालन नेहा जायसवाल व वैष्णवी जायसवाल ने किया।

























