
गाजीपुर में 30 साल बाद गूंजेगी हॉकी की खनक, फाइनल में आएंगे ‘हॉकी के जादूगर’ धनराज पिल्लै*

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। गत 24 जनवरी को अंबुज हॉकी सोसाइटी की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि करीब तीन दशक के लंबे अंतराल के बाद गाजीपुर की धरती पर एक बार फिर राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । अंबुज हॉकी सोसाइटी की ओर से ‘स्वर्गीय गुलाब चंद्र मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन दिनांक 8 फरवरी से 12 फरवरी तक किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, 1995 के बाद यह पहला मौका है जब जनपद में इतने बड़े स्तर पर महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस महाकुंभ में प्रदेश और देश की कई प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एनसीआर (NCR), एन रेलवे (N. Railway), अयोध्या स्पोर्ट्स हॉस्टल, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, प्रयागराज आंबेडकर क्लब और यूपी पुलिस की टीमें शामिल हैं।फाइनल में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ाप्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है। खिताबी मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान और पद्मश्री से सम्मानित धनराज पिल्लै (Dhanraj Pillay) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले धनराज पिल्लै का गाजीपुर आना न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है।
अंबुज हॉकी सोसाइटी का यह प्रयास जनपद में खेल संस्कृति को, विशेषकर महिला हॉकी को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।इस बैठक में टूर्नामेंट कस्टोडियन गयासुद्दीन आज़ाद अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव,नंद किशोर राय,राजेश कुमार प्रजापति (पप्पू नेता),उप सचिव अंसार अहमद,राजन प्रजापति,संयुक्त सचिव रिंकू अग्रवाल,कोषाध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य हीरा यादव, नीरज साहू अमरजीत साहू,संजय रावत,आशीष जायसवाल करण कुमार,आदित्य यादव,मुकेश गुप्ता,सतपाल यादव,मो. इलियास (मीडिया प्रभारी) आदि लोग उपस्थित रहे आयोजन स्थल: नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार ,गाज़ीपुरदिनांक: 8 फरवरी से 12 फरवरी 2026








