
प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन नामावली के तहत विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण हेतु बीएलओ द्वारा प्राथमिक पाठशाला पर विशेष कैंप का आयोजन*

GRNews Network & Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
जखनिया।गाज़ीपुर निर्वाचन नामावली के तहत विशेष गहन पुनरनिरीक्षण के तहत जखनिया गोविन्द के प्राथमिक पाठशाला पर विशेष कैम्प बी एल ओ द्वारा लगाया गया, जहाँ नये मतदाताओं के फार्म व संशोधन फार्म जमा किये गये। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया आज SIR के विशेष अभियान के तहत अपने ग्राम सभा जखनिया के बूथ संख्या 240, 241, 242, 243 पर उपस्थित होकर 6 नए मतदाताओं का फॉर्म भरवारा, व मैपिंग में छूटे हुए लोगों को सूचित किया। व संशोधन हेतु फार्म 8 भरवाया। साथ ही साथ अपने ग्राम सभा के सम्मानित लोगों से आग्रह की जो भी 18 वर्ष के वयस्क युवक युवती हो गए हैं, वह अपने BLO से संपर्क कर नये मतदाता हेतु फार्म 6 भरवायें या पार्टी बी एल ए – 2 से सम्पर्क कर फार्म भरवा लें। वर्मा ने कहा की जिन मतदाता का नाम सूची में नही आया है उनसे पार्टी कार्यकर्ता सम्पर्क कर जरूरी कागजात के साथ फार्म भरकर बी एल ओ को सौंपे और मैपिंग में छूटे लोगों से सम्पर्क कर आ रही परेशानियों का भी निवारण करें। पार्टी बी एल ए -2 अवैध नामों का भी वोटर लिस्ट में निरीक्षण कर उनके नाम कटवाये। प्रयास यही रहें की कोई मतदाता न छूटे और कोई अवैध मतदाता न जुटे। इस मौके पर बी एल ए चिंता देवी, अजय प्रजापति, नागेंद्र यादव, आनंद सिंह सहित राजेंद्र पांडेय, प्रशांत सिंह, गोविंदा गुप्ता, राम प्रसाद कुशवाहा उपस्थित रहें।








