♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर: एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा*

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।शोभायात्रा का शुभारंभ एम.ए.एच. इंटर कॉलेज से हुआ, जो तुलसीया का पुल, चितनाथ, टाउन हॉल, मिश्रबाजार, महुआबाग सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आमघाट पार्क पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा के दौरान “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” तथा “युवा शक्ति—राष्ट्र शक्ति” जैसे प्रेरणादायी नारों से वातावरण को ओजस्वी बना दिया।एबीवीपी के प्रांत प्रवासी प्रांत सहमंत्री श्री अमन सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों चरित्र निर्माण, राष्ट्र सेवा और युवा चेतना—को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। आगे उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।शोभायात्रा के समापन पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री ने युवाओं से समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि युवा कल का नहीं बल्कि आज का भविष्य है।इस नाते हम सब की जिम्मेदारी है कि शिक्षा के साथ राष्ट्र की भी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उक्त अवसर पर प्रांत कार्यकारणी सदस्य ईशान पॉल,कामदेश्वर सिंह,अंकित यादव,सिमरन,मधु सिंह,आकांक्षा शर्मा,समृद्धि राय,आदर्श शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]