♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

DRM वाराणसी आशीष जैन ने शिवगंगा एक्सप्रेस एवं बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का किया ऑन बोर्ड निरीक्षण*

*GRNews Network & Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। मण्डल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 10 जनवरी,2026 की रात्रि में 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस एवं 12581बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ऑन बोर्ड निरीक्षण किया। मण्डल रेल प्रबंधक ने यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं के साथ कोच के मेंटेनेन्स, साफ-सफाई, लिनेन की स्वच्छता तथा प्रसाधनों की साफ-सफाई तथा जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। लिनेन का अवलोकन कर उन्होने संबंधित अधिकारी को लिनेन के बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। श्री आशीष जैन ने फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम का निरीक्षण कर, इसके उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होने कोच के अन्दर लगे अस्पष्ट स्टीकरों को हटाने का निर्देश दिया तथा आवश्यक एवं जागरूकता वाले स्टीकरों को स्पष्ट तरीके से निश्चित तथा पहुँच वाले जगह पर लगाने का निर्देश दिया। उन्होने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु ब्रेल लिपि में लगाये गये बर्थ/सीट नम्बर तथा प्रसाधनों के साइनेज का भी निरीक्षण किया। उन्होने यात्रियों की सुरक्षा खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा महिला यात्रियों से वार्ता कर उनकी प्रतिक्रिया भी जानी। मण्डल रेल प्रबंधक ने विभिन्न कोचों का निरीक्षण कर यात्रियों से उनकी सुरक्षा, कोच, प्रसाधन एवं लिनेन की स्वच्छता तथा ट्रेन में कार्यरत कर्मचारियों के व्यवहार पर फीडबैक भी प्राप्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]