
साइबर सेल थाना दुल्लहपुर ने शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्रॉड की गयी 13,398/- रुपये की धनराशि वापस कराई*

*GRNews Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक सूरज गिरी पुत्र रामदरश गिरि ग्राम रेवारिया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल दुल्लहपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 72 घण्टे के भीतर थाना दुल्लहपुर की साइबर सेल टीम द्वारा दिनांक 02.01.2026 को आवेदक सूरज गिरि के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी 13,398/- / रू0 की धनराशि सफलता पूर्वक वापस करायी गयी ।
आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सह्दय धन्यवाद किया गया ।
*नोट* – किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड हो जाने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं- 1930 पर संपर्क करें ।
*साइबर टीम थाना दुल्लहपुर -*
प्रभारी उ0नि0 श्री सर्वजीत यादव
का0 रत्नेश कुमार,का0 सलिल पटेल
का0 दीपक कुमार व म0का0 शालू सिंह















