
साइबर सेल जनपद गाजीपुर के प्रयास से यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 3,44,886/- रुपये की धनराशि वापस कराई*

*GRNews Brodcast centre* editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर ।पुलिस द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक अरुन कुमार पुत्र राजा राम निवासी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 72 घण्टे के भीतर साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 श्री शिवाकान्त मिश्रा व साइबर सेल कर्मचारी का0 शिवम सिंह, का0 शुभम सिंह, का0 विशाल व का0 प्रेम शंकर के द्वारा दिनांक 01.01.2026 को आवेदक अरुन कुमार के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 3,44,886/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








