♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर प्रेस क्लब के लिए नई सदस्यता प्रारंभ,अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025***

GRNews Network* editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 27 दिसंबर 2025 (सूचना विभाग) जनपद के पत्रकारों के हित में लगातार कार्य कर रही संस्था “गाजीपुर प्रेस क्लब” में आम सदस्यों की सदस्यता चंद दिनों के लिए शुरू की गई है। “गाज़ीपुर प्रेस क्लब” की स्थापना के दूसरे कार्यकाल में सदस्यता का नवीनीकरण समाप्त हो चुका है। वहीं नए सदस्यों की सदस्यता प्रारंभ हो गई है, जिसकी अंतिम तारीख 31 दिसम्बर 2025 है।
नए सदस्य बनने के इच्छुक पत्रकार प्रेस क्लब की ऑनलाइन वेवसाइट अथवा मैनुअल फार्म कैंप कार्यालय टैगोर टाउन कचहरी पर प्राप्त व जमा कर सकते है। नई सदस्यता के लिए महासचिव कृपा कृष्ण (केके) से सम्पर्क करें। भरा हुआ फार्म व सदस्यता शुल्क महासचिव के पास जमा करना है।
महासचिव ने बताया की नई सदस्यता के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज के फोटो और संबंधित संस्थान का अधिकृत लेटर अथवा आईडी कार्ड की छायाप्रति मैन्युअली जमा करना होगा। इसके साथ ही ₹500 सदस्यता शुल्क देनी होगी। इसके अतिरिक्त https://ghazipurpressclub.com/online-member-form.php लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है, लेकिन कमेटी द्वारा स्वीकृत होने पर ही ऑनलाइन आवेदन किए गए अभ्यर्थियों की सदस्यता मान्य होगी और उसके लिए भी उपरोक्त प्रपत्र एवं शुल्क जमा करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए महासचिव के मोबाइल नम्बर 9170945945 पर संपर्क किया जा सकता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी सदस्यों का बीमा 15 जनवरी से शुरू किया जाएगा।
…..………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]