♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर शहर का मशहूर ढाबा सम्राट को खाद विभाग ने किया सील,कस्टमर के दही प्लेट में मिला चूहा,वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई,**

GRNews network editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर।वाराणसी रोड स्थित शहर के मशहूर सम्राट रसरंग ढाबा में खाने के दौरान दही की प्लेट में चूहा निकलने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) हरकत में आया और ढाबे को सीज कर दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक आर. के. पाण्डेय की अगुवाई में गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित इस बड़े और चर्चित ढाबे पर छापेमारी की गई। लगभग आधे घंटे तक चली जांच में अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और बर्तनों की स्थिति में कई गंभीर खामियां पाईं। इसके बाद मौके पर ही ढाबे को सीज करने की कार्रवाई की गई और खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
बताया गया कि ढाबे में भोजन कर रहे एक ग्राहक को दही की प्लेट में मरा हुआ चूहा मिला, जिसका वीडियो उसने बना लिया। वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और फूड विभाग को तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान ढाबा संचालक ने भी दही में चूहा निकलने की बात स्वीकार की।
संयुक्त निदेशक फूड आर. के. पाण्डेय ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा,
“ढाबे में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। पेस्ट कंट्रोल के उचित इंतजाम नहीं थे और बर्तनों सहित कई व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। फिलहाल सीजर की कार्रवाई कर दी गई है और अगले आदेश तक यहां खाना बनाने और परोसने का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।”
इस घटना से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतना प्रसिद्ध और शाकाहारी ढाबा होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद साफ हो गया है कि खाद्य सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]