
*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विभिन्न होटलों व धर्मशालाओं में चलाया गया सघन चेकिंग व तलाशी अभियान*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर अपराधों की रोकथाम तथा जनपद में सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर * पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 07.12.2025 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकार नगर , मुख्य अग्निशमक अधिकारी (CFO) गाजीपुर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली*, चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज, चौकी प्रभारी गोरा बाजार मय फोर्स के थाना कोतवाली अंतर्गत विभिन्न होटलों व धर्मशालाओं मुख्यत: द सिटी रूम होटल, अवध होटल तथा गंगोत्री होटल इत्यादि को चेक किया गया, चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के होटल, धर्मशालाओं व अन्य भीड-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों की चेकिंग करते हुए पूछताछ की। पुलिस द्वारा होटलों में रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया तथा होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना वैध आईडी प्रूफ किसी भी व्यक्ति को न ठहरायें तथा होटल में ठहरने वाले सभी लोगों का पूर्ण विवरण रजिस्टर में दर्ज करें।
*यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ।*
तथा होटल में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया गया तथा होटल मैं सुरक्षा से संबंधित उपकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

















