♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रक्तवीर शीर्ष दीप बने नम्बर वन रक्तदाता*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर: जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने रक्तदान के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने रविवार को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, वाराणसी में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के रूप में अपना 55वां डोनेशन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर गाजीपुर के सबसे अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाता बने।
अब तक शीर्ष दीप 26 बार सम्पूर्ण रक्त (ब्लड) तथा 29 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) दान कर चुके हैं। इस प्रकार कुल 55 रक्तदान करके वे गाजीपुर के सबसे अधिक रक्तदान करने वाले सक्रिय रक्तदाता की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।
समाजसेवा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता और मानव जीवन बचाने के इस अभियान में उनका योगदान प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। शीर्ष दीप ने अपनी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन के माध्यम से अब तक लगभग 2000 से अधिक जरुरतमंदों को रक्त मुहैया करा कर मदद की है। उनका यह लगातार रक्तदान अभियान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी बना है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत भी है। कैंसर, डेंगू और थैलेसीमिया जैसी गंभीर स्थितियों में मरीजों को तुरंत ब्लड व प्लेटलेट्स उपलब्ध कराना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में शीर्ष दीप जैसे दाताओं की सक्रियता कई कठिन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण सहारा बनती है।
शीर्ष दीप का ये सफर यह दर्शाता है कि एक व्यक्ति की सोच और निस्वार्थ कर्म पूरे समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उनका निरंतर प्रयास न केवल रक्तदान को एक मिशन का रूप देता है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करता है कि वे आगे बढ़कर मानवता की इस सबसे महान सेवा से जुड़ें। शीर्ष दीप की यह यात्रा आने वाले समय में न सिर्फ गाजीपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनकर याद की जायेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]