♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नई दिल्ली कार ब्लास्ट पर कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किया शोक, सरकार की सुरक्षा विफलता पर उठाए सवाल

*GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर, दिनांक 13 नवम्बर 2025।
देश की राजधानी नई दिल्ली में विगत दिनों हुए कार ब्लास्ट की भीषण घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस आतंकी कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। घटना में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु ने न केवल देशवासियों को दुखी किया है बल्कि केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
इस घटना के विरोध में एवं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए गाजीपुर कांग्रेस परिवार द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा तथा पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि-
देश की राजधानी में इस प्रकार की घटना होना बेहद शर्मानाक और चिंताजनक है यह केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की पूर्ण असफलता को दर्शाता है ,भाजपा सरकार जनता को केवल भाषणों और विज्ञापनों में सुरक्षा का भरोसा देता है जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

नेताओं ने कहा कि जब देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही है, तब सरकार की नाकामी अब सुरक्षा के मोर्चे पर भी स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और दिखावे में व्यस्त है, जबकि आम नागरिक असुरक्षा और भय के वातावरण में जी रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने इस घटना में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और केंद्र सरकार से माँग की कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कठोरतम दंड दिया जाए तथा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और न्याय प्रदान किया जाए।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की एकता, शांति और भाईचारे के लिए संघर्षरत रही है और ऐसे असामाजिक तत्वों तथा विफल नीतियों के विरुद्ध देशवासियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह हामिद अली राशिद सतीश उपाध्याय आलोक यादव सदानंद गुप्ता शबीहूल हसन पारस उपाध्याय आलोक यादव राजेश उपाध्याय संजय खरवार अजलाल भाई कृष्णदेव तिवारी राफे ज्या देवेंद्र सिंह बाले लखनदर रईस अहमद रविंद्र आनंद गुड्डू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

भवदीय
अजय कुमार श्रीवास्तव
पीसीसी- सदस्य, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी गाज़ीपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]