♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर: बाइस साल बाद बांग्लादेश में मिला सैदपुर का मोहम्मद इकबाल*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर! सैदपुर ब्लाक के इचवल गांव के नइकोट बस्ती निवासी मोहम्मद इकबाल का बांग्लादेश में होने का पता चलने पर स्वजनों में हर्ष का माहौल है। बाइस साल बाद अपने भाई को मोबाइल पर देख बहनों की आंखे नम हो गईं। नइकोट गांव से करीब बाइस साल पूर्व मानसिक रूप से कमजोर मो इकबाल पुत्र कमालुद्दीन घर से निकल गया था। घर वालों ने सालों तक जगह जगह उसकी तलाश करते रहे। इकबाल के बड़े भाई और तीनों बहने हर मजार और मस्जिद में भाई की तलाश कर थक कर निराश हो चले थे। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि गुमसुदा तलाशी अभियान के दौरान इकबाल के बारे में पता लगाना शुरू किया गया। दक्षिण भारत के एक एनजीओ द्वारा इकबाल का तस्वीर पहचान की गई। दिल्ली और कई अन्य शहरों की मस्जिदों से होते हुए इकबाल इस समय बांग्लादेश में किसी मस्जिद में सेवादार के रूप में काम कर रहा है। कोलकाता में इकबाल की सूचना के बाद पश्चिम बंगाल राज्य में एच ए एम रेडियो क्लब ने फोटो प्रसारित कर इकबाल का पता बांग्लादेश में लगा लिया। क्लब के चेयरमैन अम्बरीष नग विश्वास ने अपने बांग्लादेशी श्रोत से इकबाल का ठिकाना पता कर वहां के स्थानीय पुलिस से सम्पर्क स्थापित किया। खानपुर थाना परिसर में शबनम ने बांग्लादेश में रह रहे अपने भाई से इकबाल बात कर भावुक हो गई। शबनम ने बताया कि वृद्ध और बीमार मां नजमा बेगम और पिता कमालुद्दीन की सेवा कर रहीं हूं। मानसिक बीमार भाई को जीवित देख सभी खुश है परंतु उन्हें वापस लाने का कोई प्रयास नही किया जा रहा है। भाई जहां भी है खुश और आबाद रहे यहीं हमलोगों की दुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]