♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने किया, जिला महिला अस्पताल काऔचक निरीक्षण**

*GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 03 नवम्बर, 2025 (सू0वि0)- श्रीमती चारू चौधरी मा० उपाध्यक्ष ( उपमंत्री स्तर प्राप्त ) उ० प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जिला अस्पताल का का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्ड , एसएनसीयू लेबर रूम , अल्ट्रासाउंड रूम एवं ओपीडी का निरीक्षण किया गया जिसमें ओपीडी में पाया गया कि डॉक्टर द्वारा मरीजो को अल्ट्रासाउंड ब्लड टेस्ट आदि करने हेतु बाहर के प्राइवेट लैब भेजा जाता है अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक दिन में 10 या 12 मरीज का अल्ट्रासाउंड होता है दवाइयां बाहर से लेने को लिखी जाती हैं निरीक्षण के दौरान ओपीडी में उपस्थित मरीजों द्वारा अपनी समस्या महोदया से कही गई अस्पताल में मरीज के सुगमता हेतु जो लिफ्ट लगे थे वह भी संचालन में नहीं थे जिस पर महोदया द्वारा सीएमएस एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देश दिया गया कि व्यवस्था सही किया जाए जिससे किसी मरीज को कोई असुविधा न हो । इसके साथ ही  महोदया द्वारा फॉक्सगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला के गोद भराई व शिशु का अन्नप्राशन करते हुए महिलओ को समय से दवा व पौष्टिक आहार लेने की हिदायत दी गयी एवं प्राथमिक विद्यालय फाक्सगंज का औचक निरीक्षण किया जिसमें कक्षा 1 से 5 तक में 14 बच्चे थे बच्चो के पास प्रापर स्कूल यूनिफार्म नही थे 4 टीचर्स में मात्र 1 ही टीचर एक ही क्लास में सब बच्चों को पढ़ाते हुए पाए गये , बच्चो के पढ़ायी में लापरवाही  एवं विद्यालय की कमियों को देखते हुए महोदया द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस सम्बन्ध में जांच कर स्थिती सही करने को निर्देशित किया गया ।
……………………………
जिला सूचना कार्यालय गाजीपुर द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]