
थाना दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,दिलदारनगर में NCL जागरूकता अभियान 2.0 से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava गाज़ीपुर। 03 नए आपराधिक कानून (BNS, BNSS, BSA) व साइबर जागरूकता अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर छात्रों/नागरिकों को किया गया जागरूक।
👉पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में 03 नए आपराधिक कानून (BNS, BNSS,BSA) के संबंध मे विशेष जागरुकता अभियान के अन्तर्गत थाना दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,दिलदारनगर में छात्रों व आम नागरिकों से संवाद कर,उन्हे पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) व साइबर जागरूकता अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR) की अवधारणा, E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध के बारे में भी विस्तार से बताया गया व साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















