♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर: कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्‍यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। इस गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दोनों महाविभूतियों ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंशी प्रेमचंद ने अपनी लेखनी के माध्यम से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई, जबकि जयप्रकाश नारायण ने अपने क्रांतिकारी विचारों से देशवासियों को प्रेरित किया। लोकनायक और मुंशीजी दोनों समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता के खिलाफ थे। मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया, जबकि जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति के आह्वान से समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास किया। जयप्रकाश नारायण के राजनीतिक विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्ता की राजनीति के बजाय समाज की सेवा के लिए राजनीति करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहनलाल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव,हर्ष, प्रियांशु,गौरव, आर्यन, मेघा आदि मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]