
जमानियां के विकास में सोमवार को जुड़ा नया अध्याय : जयप्रकाश

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर (ब्यूरो) : जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली के नाम से विख्यात जमानियां सोमवार को एक नया अध्याय से जुड़ गया।राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास शरद पूर्णिमा की शाम उतरा भाद्र पद नक्षत्र में जमदग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना से पूर्व नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व बालकृष्ण त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति रिवाज से भूमि पूजन किया।पूजन का कार्य पंडित उद्धव पांडेय ने कराया।वही इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज व अन्य लोग जुटे रहे।।
जमदग्नि ऋषि भगवान परशुराम के पिता है।भगवान परशुराम का मंदिर नपा के हरपुर में स्थित है।
जमदग्नि ऋषि का आश्रम गंगा किनारे बलुवा घाट पर स्थित है।वर्षो से ब्राह्मण समाज द्वारा जमदग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना की मांग की जा रही थी।ब्राह्मण समाज ने नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को इसके लिए पत्रक भी सौंपा था।नपा अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जमदग्नि ऋषि की मूर्ति का स्थापना यहां के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया और ऐतिहासिक दिन बना।ब्राह्मण समाज की मांग को पूरा किया गया।जमदग्नि ऋषि के स्मारक निर्माण में लगभग एक करोड़ रुपया खर्च हो रहा है।भूमि पूजन के बाद भी स्मारक निर्माण का कार्य शुरू होगा जो भव्य व नव्य होगा।इस मौके पर बाल कृष्ण त्रिवेदी,कमल निगम,मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा,सुनील सिंह,मनोज राय,संतोष राय,अनिल गुप्ता,रविंद्र यादव,रविंद्र गिरी,सोनू खां, खालिद खां, राजू पांडेय व सभासद उमराव,राहुल वर्मा,एनाम राईनी,राधेश्याम,मोहन गुप्ता ,विजयशंकर राय,संजीत यादव सहित नपा कर्मी रहे।







