
भाजपा कार्यालय सैदपुर में आयोजित हुआ जी.एस.टी. रिफॉर्म अभियान सम्मेलन* *भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने व्यापारियों को किया संबोधित*

*GRNews beuro Pawan Mishra
सैदपुर। स्थानीय भाजपा कार्यालय में सोमवार को जी.एस.टी. रिफॉर्म अभियान विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने शिरकत की। सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक व्यापारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
इसके पहले सैदपुर बीजेपी कार्यालय पर भाजपा नेता अभिनव सिन्हा का भाजपा नेता विनोद सोनकर उर्फ बिरजू ,संतोष सोनकर ,रजनीकांत सोनकर ,दिलीप सोनकर ,मनोहर सोनकर ,आशु दुबे, अविनाश बरनवाल, शैलू सिंह साहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनव सिन्हा ने कहा कि जी.एस.टी. रिफॉर्म न केवल व्यापार जगत के लिए सहूलियतें लेकर आया है, बल्कि यह देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त और गतिशील बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व्यापारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर है और लगातार सुधार की दिशा में प्रयासरत है।
सम्मेलन में स्थानीय व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे और जी.एस.टी. प्रणाली से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।








