♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गाज़ीपुर जनपद भ्रमण में जी एस टी रिफॉर्म जागरूकता अभियान में व्यापारियों ग्राहकों से किया संपर्क**

GR News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 30 सितम्बर, 2025 (सू0वि0)- नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म (अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी सुधार) लागू हो गए। इसे लेकर माननीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रवीन्द्र जायसवाल ने आज जनपद भ्रमण के दौरान जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के अंतर्गत खुद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जनसंर्पक किया।  मा0मंत्री जी ने आज मंगलवार को जनपद गाजीपुर के तहसील सैदपुर अंतर्गत पदयात्रा कर कारोबारी प्रतिष्ठानों में जाकर कारोबारियों से मिले तथा ग्राहकों से बात की, जीएसटी सुधारों पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया मोदी सरकार से उपहार स्वरूप घटी जीएसटी का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें.और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर ‘घटी जी एस टी मिला उपहार, धन्यावद मोदी सरकार,’ कम जीएसटी का लाभ उठाओ, स्वदेशी उत्पाद घर लाओ,  का पोस्टर जरूर लगाएं।

मा 0 मंत्री जी ने खुद प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर चस्पा किया। उन्होंने स्नेहिल भाव से प्रतिष्ठान प्रबन्धन से  पूछा कि  जीएसटी में कितनी कमी आई है। यह बताए जाने पर कि कुछ वस्तुओ पर 12 प्रतिशत घटकर 5 प्रतिशत हो गया है, तथा कुछ वस्तुओ पर जी एस टी शून्य हुए हैं ।  मा 0 मंत्री जी ने कहा कि इससे आपका बाजार और मजबूत होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्राहकों को कम हुई जीएसटी का फायदा जरूर दीजिए।
जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ के तहत मा 0 मंत्री ने मार्ग पर स्थित कई दुकानों में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी की घटी दरों को लेकर उनसे संवाद किया। उन्हें जीएसटी की घटी दरों से संबंधित एक स्टीकर दिया। साथ ही कहा कि जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को जरूर दीजिए। इससे आपका कारोबार और समृद्ध होगा जिसपर प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी कमी का लाभ दिया जाना शुरू कर दिया गया है।

……………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]