क्रैक डाउन *थाना कासिमाबाद पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायल, जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद ।*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 29.06.2025 को थाना कासिमाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-365/25 धारा 308(5)/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत पुत्र इंद्रासन यादव निवासी राजापुर कला थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर 2. बादल यादव पुत्र रामाशीष यादव ग्राम साद्दोपुर थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया गया था । बाद पूछताछ अभियुक्त बादल यादव द्वारा बताये गये स्थान पर उपरोक्त मुकदमा में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस की बरामदगी हेत प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद मय हमराह द्वारा कासिमाबाद मऊ रोड पर पुर्वांचल के निकट टोडार जाने वाले तिराहे पर पहुँचे कि अभियुक्त बादल द्वारा चिल्लाकर गाड़ी रोकने के लिए बताया तो और जैसे ही गाड़ी धीमी हुई तभी पीछे शीट पर बैठे अभियुक्त बादल द्वारा हमराह को धक्का देकर ग्राम टोडार की तरफ भागा तत्काल पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो अभियुक्त गिब-वे बोर्ड के पास घास व सरपत में छिपाकर रखा तमंचा व कारतूस निकालकर ललकारते हुये जान से मारने की नियत से एक फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो एक बदमामश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिससे घायल अभियुक्त को तत्काल ईलाज हेतु सी.एच.सी. कासिमाबाद भेजा गया । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूर्व घटना का विवरणः-*
दिनांक 28.09.25 को श्री प्रदीप यादव पुत्र राम नगीना यादव ग्राम शाहबाजपुर पोस्ट कासिमाबाद थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर ने सूचना दिया कि मेरी एक JCB चलती है जिसको देखकर दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत पुत्र इंद्रासन यादव मुझे धमकी देकर मुझसे 28 हजार रुपये रंगदारी के रूप में ले लिए । मैंने धन्धा करने के कारण पैसे देकर संतोष कर लिया था । इसके बाद मो0 नं0 से पैसे की रंगदारी लेने के लिए बार-2 फोन से धमकी आ रही थी मैंने अनसुना कर दिया दिनांक 27.9.25 को महडौर से अपने घर आ रहा था समय 7:30 बजे रात्रि को परजीपाह पहुंचा तो रास्ते में सड़क पर दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत पुत्र इंद्रासन यादव निवासी राजापुर कला थाना कासिमाबाद, बादल यादव पुत्र रामाशीष यादव ग्राम साद्दोपुर थाना करीमुद्दीनपुर, सोनू यादव उर्फ परमवीर पुत्र मोतीलाल यादव ग्राम मरदानपुर थाना कासिमाबाद, अजीत गोड पुत्र अज्ञात ग्राम नहुला थाना बरेसर ,रुदिल यादव पुत्र अज्ञात ग्राम अन्यायीपुर थाना बरेसर, निखिल यादव पुत्र अज्ञात ग्राम अन्यायीपुर थाना बरेसर मिले और मुझसे रोककर मेरी कनपटी पर पिस्टल सटाकर बोले कि कल 1 लाख रूपया लाकर दे देना नहीं तो तुम्हें गोली मार देंगे मौके पर आने जाने वाले लोग आ गये । तब वह लोग जान से मारने की की धमकी देते हुए चले गये ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1.जिलाजीत उर्फ दिपांशू पुत्र इन्द्राशन यादव नि0 राजापुर कला थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (गिरफ्तार)
2. .बादल पुत्र रामशीष यादव नि0 सद्दोपुर थाना करीमुद्दीनपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (पुलिस मुठभेड़ में घायल )
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
* *1.जिलाजीत उर्फ दिपांशू पुत्र इन्द्राशन यादव नि0 राजापुर कला थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (गिरफ्तार)*
1. मु0अ0सं0-132/2018 धारा 352/504/506 भादवि थाना बरेसर, गाजीपुर
2 मु0अ0सं0-193/20 धारा 352/504 भादवि थाना बरेसर, गाजीपुर
3. मु0अ0सं0-367/24 धारा 117(2),140(3) भादवि थाना रसड़ा जनपद बलिया
4.मु0अ0सं0-365/25 धारा 109(1)/351(3) बीएनएस थाना कासिमाबाद,गाजीपुर
*2.बादल पुत्र रामशीष यादव नि0 सद्दोपुर थाना करीमुद्दीनपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (पुलिस मुठभेड़ में घायल )*
1. मु0अ0सं0-212/21 धारा 147/323/325/506 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर
2. मु0अ0सं0-83/22 धारा 34/379/411 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर
3. मु0अ0सं0-209/25 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना करीमुद्दीनपुर
4. मु0अ0सं0-20/24 धारा 120बी, 147/148/307/323/325/342/427/504 बीएनएस व 3(1)द,ध 3(2) एससी/एसटी एक्ट 2 बीएनएस थाना मोहम्मदाबाद
5. मु0अ0सं0-365/25 धारा 109(1)/351(3) बीएनएस थाना कासिमाबाद,गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना कासिमाबाद मय टीम जनपद गाजीपुर ।
*मीडिया सेल*
*जनपद ग़ाज़ीपुर*


















