♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पं दीनदयाल का एकात्मवाद देश के प्रशस्ति का प्रमाण – प्रमोद वर्मा*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
स्थानीय जखानिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनिया प्रथम के कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित किया और भारत की विचारधारा और विकास यात्रा में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा भारत वर्ष की महान और गौरवशाली संस्कृति को समय-समय पर अनेक महापुरूषों ने अपने चिंतन एवं दर्शन से समृद्ध किया है, ऐसे ही एक महान और आदर्श व्यक्तित्व हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय आधुनिक भारत के एक संत तुल्य व्यक्तित्व थे। उनका सामाजिक, आर्थिक, दार्शनिक, आध्यात्मिक और राजनैतिक चिंतन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समानता पर आधारित था। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना पर आधारित उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आधुनिक संदर्भ में आज भी मानव जाति के लिए पथ प्रदर्शक है। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।
मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा पंडित दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद भारतीय जन-जीवन की आवश्यकताओं और चेतना के अनुरूप एक समग्र और संतुलित दृष्टिकोण प्रदान करता है। उनका मानना था कि पूँजीवाद और साम्यवाद जैसी पाश्चात्य विचारधाराएँ भारतीय समाज के अनुरूप नहीं हैं, क्योंकि इन विचारधाराओं में या तो व्यक्तिवाद को सर्वोपरि रखा गया है या फिर व्यक्ति को राज्य का उपकरण मान लिया गया है. वास्तव में व्यक्ति, समाज, प्रकृति और ईश्वर के बीच एकात्मता और समन्वय होना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत है और शरीर मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, वरुण पांडेय, उषा चौहान, गोपी मद्धेशिया, इकबाल, राम प्रताप चौहान, पिंटू राम, अजय विक्रम सिंह, नीरज राजभर, धर्मेंद्र चौरसिया, राजेश जायसवाल सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]