
गाजीपुर: गंगा सफाई व पर्यावरण सतुलंन पर पवहारी बाबा आश्रम पर हुआ पौधरोपण

GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। गंगा सफाई व पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र ईकाइ गाजीपुर ने एक आवश्यक बैठक पवहारी बाबा आश्रम कुर्था पर रविवार को आयोजित किया गया। गंगा समग्र के जिला संयोजक कुपाशकर राय सभी सदस्यो के साथ बैठक मत्र का शुभारम्भ कर गंगा सफाई व पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गयी। जिसमें गंगा समग्र के पदाधिकारियों व सदस्यो ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। जिसमें संस्था के संरक्षक सर्वजीत सिंह ने अपने योजना के अनुसार गंगा सफाई के प्रयास करने पर बल प्रदान किया। पर्वो पर होने वाले गंगा स्नान के अवसरो पर सभी श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक पहुचने मे कोई समस्या न हो और यदि समस्या हो रही हो तो उसे तुरन्त निस्तारण करने के लिए एक टीम गठन करने पर बल दिया। जिससे गंगा की भव्यता व पवित्रता बनी रहे। आने वाले पर्व विजयदशमी, दीपावली व डाला छठ, गंगा महोत्सव मकरसंक्रान्ति जैसे पर्वो पर श्रद्धालुओ को अच्छी से अच्छी सुविधाए सुगमता से उपलब्ध करायी जाये। संस्था के पदाधिकारी नितिन अग्रहरि व प्रदीप शर्मा ने नगर के सीवर के समस्या से शीघ्र निजात दिलाने का सुझाव रखा जिसपर संयोजक ने इसका शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। गंगा सफाई को लेकर संस्था के सहसंयोजक विजय कुमार राय ने बताया कि हम स्वयं के स्तर से ही गंगा सफाई का संकल्प ले तो वही से गंगा सफाई अभियान की शुरूआत हो जाती है जिसके लिए घरो के कुड़ा कचरा गंगा मे न जाने पाये इसके लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए। प्लास्टिक थैले का प्रयोग बिल्कुल बन्द कर देना चाहिए जो घरो के नाली से होते हुए बड़े नाले मे जाता है और वो गंगा मे बहने लगता है जिसे रोकने का प्रयास हमे अपने घर से करना होगा और पालिथिन के थैले के स्थान पर कपड़े झोले के प्रयोग से इसे रोका जा सकता है। पवहारी बाबा आश्रम के महंत पंडित अमरनाथ तिवारी ने गंगा सफाई व पर्यावरण संरक्षण का संयुक्त अभियान चलाने पर बल दिया, और बताया कि जैसे पवहारी बाबा के तपोस्थली रही और उनके तप व बल की चर्चा अध्यात्म जगत में चहुओर फैली थी जिससे ज्ञान प्राप्त करने आये स्वामी विवेकानन्द ने अपने गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस के कहने पर पवहारी बाबा आश्रम आये और उन्हे जो ज्ञान प्राप्त हुआ और इसके बाद शिकागो सम्मेलन में जो उन्होने सनातनी परम्परा का परचम पुरे विश्व मे फंहराया वह परम्परा कायम करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अन्त में आश्रम में एक देव वृक्ष पीपल का पौथरोपण किया गया और इसकी निगरानी के लिए आश्रम के स्वयसेवक को नामित किया गया। इस अवसर प्रभुनारायण सिंह, डा0 पारसनाथ सिंह प्रदीप शर्मा, चन्द्रकान्त, अंजनी कुमार आदि उपस्थित रहे।

















