♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सेवा पर्व के अवसर पर सूचना विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में15दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन**

GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 20 सितम्बर, 2025 (सू0वि0)- सेवा पर्व के अवसर पर सूचना विभाग गाजीपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 15 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @ 2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के तीसरे दिन जखनियां विधायक बेदी राम ने ं उपस्थित जनसामान्य के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है। प्रर्दशनी मे लोगों ने विशेष रुचि लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और यह भी जाना कि इन योजनाओं से किस प्रकार वे सीधे लाभान्वित हो सकते हैं। प्रदर्शनी प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी योजनाओं का आकर्षक और रोचक पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर जिला पर्यटन अधिकारी राम कुमार मौर्या, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, आमिर अंसारी, संदीप सरोज, संजोग सिंह, मीडिया बन्धु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
……………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]