
आजाद अधिकार सेनाके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पर फर्जी fIR दर्ज करने के विरोध सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन**

GRNews Network Brodcast center News Editor Amit Srivastava
मिर्जापुर।आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर के विरुद्ध 25 वर्ष पुराने सिविल मामले को जबरन अपराधीक एफ आई आर में परिवर्तित कर राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में दर्ज करने के विरुद्ध तत्काल हस्तक्षेप एवं न्याय की मांग करने हेतु जनपद मिर्जापुर जिला अधिकारी के सक्षम अधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए डॉ बी०नाथ पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश,दिनेश सिंह यादव एडवोकेट जिलाध्यक्ष मिर्जापुर, राकेश कुमार सैनी जिला प्रभारी,प्रदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष, कुमारी प्रीति चौहान एडवोकेट महिला जिलाध्यक्ष,सूरज मौर्य, राजेंद्र तिवारी,बाबूलाल,अभिषेक पांडे प्रदेश प्रवक्ता,अनिल कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष चुनार आदि उपस्थित रहे।








