♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शंकराचार्य का बिहार में 12 सितम्बर को गौमतदाता संकल्प यात्रा।*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। दिनांक 9 सितंबर, मुम्बई में अपना चातुर्मास व्रत अनुष्ठान संपन्न करके 11 सितंबर गुरुवार को एक दिवसीय यात्रा पर काशी पधार रहे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शङ्कराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज। मुम्बई में चातुर्मास व्रत का सीमोल्लंघन कर मध्यप्रदेश नरसिंहपुर जिले में आयोजित ब्रम्हलीन द्वयपीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के समाराधना महोत्सव में सम्मलित होकर परमहंसी गंगा आश्रम से काशी पधार रहे हैं।उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि एक दिवसीय अल्प प्रवास में काशी ठहरने के बाद शंकराचार्य महाराज 45 दिवसीय गौमतदाता संकल्प यात्रा हेतु बिहार प्रस्थान कर जाएंगे। बिहार में हर जिले व गांवों में यात्रा कर सनातनधर्मियों से सम्पर्क करके उन्हें गौभक्त प्रत्याशी को ही वोट देने हेतु शंकराचार्य प्रेरित करेंगे। शंकराचार्य बिहार वासियों को बताएंगे कि आप अगर ऐसे किसी प्रत्याशी या दल को वोट देते हैं जो चुनाव जीतने के बाद गोकशी करवाता है तो उस गोकशी के पाप के भागी आप भी बनेंगे।इसलिए गोकशी के पाप से बचने हेतु आप ऐसे गौभक्त प्रत्याशी को ही वोट दें जो चुनाव जितने के बाद गोकशी बन्द करवाने एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने हेतु कृतसंकल्पित हो। शंकराचार्य जी महाराज के इस गौमतदाता संकल्प यात्रा को लेकर बिहार वासियों में भारी उत्साह है। वे शंकराचार्य महाराज के स्वागत व गौमतदाता संकल्प यात्रा से जुड़ने हेतु कमर कस लिए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]